India

हत्या के आरोपीओ को आजीवन कारावास…

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में दिसंबर 2012 को दिनदहाड़े दुकान पर बैठे कपड़ा व्यापारी हामिद कुरैशी की हत्या करने वाले पांच अभियुक्तों को एफटीसी प्रथम के न्यायालय ने दोषी करार दिया है।साथ ही अभियुक्त मुल्ला फारुख, रालोद नेता माजिद गाजी, तौसिफ गाजी समेत पांचों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

सजा सुनाए जाने के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोर्ट से बाहर निकलने पर हिस्ट्रीशीटर मुल्ला फारुख और अन्य अभियुक्तों के चेहरे पर सजा होने की कोई सिकन माथे पर नजर नहीं आई। दोषी कोर्ट परिसर से बाहर हंसते हुए निकले। इस दौरान बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें पुलिस ने धमकाकर खदेड़ दिया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button