BusinessGujarat

यूके भेजने के नाम पर शख्स को लगाया 21 लाख रुपये का चूना:गुजरात

गुजरात के गांधीनगर जिले में एक 42 साल के व्यक्ति को उसके ही रिश्तेदार ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) भेजने का झांसा देकर 20.46 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया. शनिवार को पुलिस ने पंकज पटेल की शिकायत के आधार पर उनके रिश्तेदार हसमुख पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंकज पटेल जो ऑटोमोबाइल व्यवसाय के मालिक हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि हसमुख पटेल ने उन्हें और उनकी पत्नी को 32 लाख रुपये में लंदन भेजने का आश्वासन दिया और जुलाई 2022 से जनवरी 2024 के बीच उनसे यह राशि जमा करवाई.

शिकायत के अनुसार, पंकज पटेल ने सबसे पहले 6.50 लाख रुपये ब्रिटिश पाउंड्स में हसमुख पटेल को ट्रांसफर किए और तीन दिन बाद 3.5 लाख रुपये नकद दिए. इसके साथ ही, उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के पासपोर्ट और वीजा प्रोसेसिंग के लिए अन्य मूल दस्तावेज भी सौंपे.

एफआईआर के अनुसार, हसमुख पटेल ने पंकज को आश्वासन दिया कि उन्होंने प्रक्रिया शुरू कर दी है और खुद लंदन की यात्रा पर चले गए. जब हसमुख विदेश से वापस नहीं लौटे और झूठे वादे करते रहे, तो पंकज ने अपनी राशि वापस मांगनी शुरू की.

हसमुख पटेल ने झूठे वादे जारी रखते हुए पंकज से और अधिक राशि की मांग की. जब वह वापस लौटे, तो उन्होंने कुछ फर्जी दस्तावेज दिखाकर पंकज से 7.5 लाख रुपये और ले लिए और फिर से इमरजेंसी का बहाना बनाकर लंदन चले गए, इस बार सभी संपर्क काट दिए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हसमुख पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button