IndiaPolitics

भारतीय सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब में पकड़ लिया. भारतीय सैनिक को जब गिरफ्तार किया गया तो वह कथित तौर पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भटक रहे थे. भारतीय सैनिक के पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद चेनाब रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया.

बाद में उन्हें आगे की पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. इस दौरान पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवान की आंखों में पट्टी बांध दी.

पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पकड़े गए भारतीय जवान का नाम पी.के. सिंह है, जो बीएसएफ यूनिट की 24 बटालियन में शामिल हैं. पाक रेंजरों ने बीएसएफ जवान के पास से एक वीपीएन जी2 गन, तीन मैग और 60 आरडीएस, एक पानी की बोतल, दो मच्छर भगाने वाली दवा (अगर बती), टॉर्च, वॉकी टॉकी सेट, लाइटर, कपड़े का थैला जब्त किया है.

पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, जवान भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फसल काट रहे किसानों पर नजर रखे हुआ था. बॉर्डर पर किसानों को खेती करने की इजाजत दी जाती है. जब बॉर्डर पर किसान फसल बोते या काटते हैं, तो उनके साथ बीएसएफ जवानों की मौजदूगी उनकी सुरक्षा के लिए होती है. बीएसएफ चीफ डीके पाठक ने कहा कि हम पाकिस्तान रेंजर्स के संपर्क में हैं और फ्लैग मीटिंग की मांग की है. हमें उम्मीद है कि हमारे जवान को जल्द ही हमें वापस सौंप दिया जाएगा.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button