IndiaPolitics

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। सीमाएं सील करते हुए राजनयिक रिश्ते खत्म कर दिए। इतना ही नहीं पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया।

भारत सरकार के ताबड़तोड़ फैसलों से बौखलाए पाकिस्तान ने युद्ध तक की चुनौती दे डाली, लेकिन भारत माकूल जवाब देने रणनीति पर अब भी काम कर रहा है। इस बीच घबराए, हड़बड़ाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अस्पताल पहुंच गए हैं।

ऐसा लगता है कि LoC पर तनावपूर्ण माहौल देख कर पाकिस्तानी पीएम डर गए हैं। उनके गुप्त दस्तावेज लीक हो गए हैं। जिस बीमारी की वजह वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उसको लेकर भी मजाक बनना तय है। लीक हुए दस्तावेज में उनकी बीमारी का जिक्र भी है।

पाक पीएम को क्या हुआ है?

पाकिस्तानी दस्तावेजके मुताबिक, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को बवासीर (Hemorrhoids) हुआ है। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई है। शाहबाज को रावलपिंडी की आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि शाहबाज की तबीयत कैसी है? लेकिन डॉक्टरों कि निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

शहबाज शरीफ की बीमारी का खुलासा एक गुप्त दस्तावेज से हुआ है, जो रावलपिंडी के आर्मी अस्पताल द्वारा जारी किया गया है। इस दस्तावेज में बताया गया है कि पाक पीएम को बवासीर हुआ है। इसके अलावा इस दस्तावेज में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री के बारे में मीडिया और लोगों को न बताया जाए। अस्पताल की और से बात को सीक्रेट रखने को कहा गया है। शरीफ 27 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती हैं।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button