गुजरात में अहमदाबाद प्रशासन ने चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि हाल ही में पुलिस ने तीन दिन पहले एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, 180 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है, यह प्रक्रिया जारी है।

इसके अलावा नगर निगम चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की है, लगभग 2,000 पुलिस बल तैनात है। हमने लल्लू बिहारी नाम के एक व्यक्ति और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो यहां फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाते थे, उनके लिए आधार कार्ड बनवाते थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच जारी है।
एक हजार से अधिक बांग्लादेशी अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया था
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई की जा रही है। गुजरात में एक हजार से अधिक बांग्लादेशी अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया था कि सूरत और अहमदाबाद में तलाशी अभियान के दौरान अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनके प्रत्यर्पण के प्रयास जारी हैं।
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



