Gujarat

ऐड्स रोगी अब्दुल खेल रहा था ख़तरनाक खेल…

अहमदाबाद पुलिस ने एड्स पीड़ित एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने यौन संबंध बनाने के लिए एक हिंदू लड़की का अपहरण किया और फिर 10 महीने तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक युवक ने 10 महीने पहले पीड़िता का अपहरण किया था। पुलिस से बचने के लिए वह 10 महीने तक जगह बदलता रहा। उसने अलग-अलग जगह ले जाकर हिंदू लड़की के साथ रेप किया। आरोपी युवक की पहचान अब्दुल मुबीन हामिद खान पठान के तौर पर हुई है। वह HIV-AIDS संक्रमित है। 

 

जानिए पूरा मामला

 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल ने मार्च 2024 में लड़की का अपहरण किया था। 22 मार्च को लड़की सगीरा शाहीबाग में एक जगह शादी में शामिल होने गई थी। वहीं से अचानक रात 8 बजे गायब हो गई। परिजनों ने लड़की को बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली तो पुलिस के पास गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 3 महीने तक ढूंढने के बाद भी लड़की नहीं मिली तो मामला अहमदाबाद अपराध शाखा की मानव तस्करी पर काम करने वाली इकाई को सौंपा गया। 

 

खाना भी नहीं दे रहा था

 

इधर हिन्दू लड़की के परिजन मामले को लेकर गुजरात हाई कोर्ट भी पहुंच गए। अहमदाबाद अपराध शाखा ने गुजरात समेत अन्य राज्यों में लड़की को ढूँढना शुरू किया। फरवरी 2025 में इनपुट मिला की की लड़की मध्य प्रदेश में है। लड़की और मुस्लिम युवक को मध्य प्रदेश के बिजोरी से गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल ने लड़की को बंधक बनाकर रखा था। उसे खाना तक नहीं दे रहा था। अब्दुल ने अपने एक रिश्तेदार की मदद से रूम ले रखा था, लड़की वहीं पर रह रही थी।शाहीबाग पुलिस का कहना है कि अब्दुल पठान अहमदाबाद के बरेजा का रहने वाला है। इसे पहले वह 6 और लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।

 

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button