GujaratIndia

घर में घुसा तेंदुआ महिलाओं पर झपटा तो बचाने आए शख्स पर कर दिया अटैक…

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव में घुस आया. तेंदुआ सीधे एक मकान में जा घुसा और वहां मौजूद 50 वर्षीय अधेड़ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.गनीमत रही कि वन विभाग की टीम जल्द ही मौके पर पहुंच गई, वरना यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील स्थित आमोदरा गांव का है. यहां सुबह करीब 5:30 बजे गांव के रमेशभाई जालावाडिया के घर की महिलाएं जैसे ही नींद से जागीं, उन्होंने घर के पास एक तेंदुए को घूमते देखा. जब तक वो कुछ समझ पातीं, तेंदुआ उनकी ओर झपट पड़ा.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील स्थित आमोदरा गांव का है. यहां सुबह करीब 5:30 बजे गांव के रमेशभाई जालावाडिया के घर की महिलाएं जैसे ही नींद से जागीं, उन्होंने घर के पास एक तेंदुए को घूमते देखा. जब तक वो कुछ समझ पातीं, तेंदुआ उनकी ओर झपट पड़ा.

शोर सुनकर रमेशभाई मौके पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन बहादुरी से मुकाबला करने के बावजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया.

तेंदुआ हमले के बाद घर के किचन में जा छिपा. गांव वालों ने तत्काल वन विभाग के अफसरों को सूचना दी. विभाग की रेस्क्यू टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सेफ किया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज किया गया और फिर पिंजरे में कैद कर लिया गया.

वन विभाग ने बेहोश तेंदुए को पकड़कर उसे जशाधर स्थित एनिमल केयर सेंटर में भेज दिया है. घायल रमेशभाई को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. रमेशभाई की पत्नी दक्षा बेन ने बताया कि यदि उनके पति समय रहते साहस नहीं दिखाते तो बच्चों और महिलाओं पर भी हमला हो सकता था.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button