
अहमदाबाद में आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले का उत्साह अपने चरम पर है। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
पिछले तीन दिनों में यहां लोगों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है, क्योंकि प्रशंसक पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का समर्थन करने के लिए शहर में पहुंच रहे हैं।
31 मई को एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड भीड़
31 मई को रिकॉर्ड 43,000 यात्री पहुंचे
31 मई को हुए एलिमिनेटर मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर लगभग 43,000 यात्री पहुंचे। इस दिन कुल 305 नियमित उड़ानें और 20 चार्टर्ड विमानों ने एयरपोर्ट पर उड़ान भरी या उतरी। सामान्य दिनों में जहां लगभग 37,000 यात्री आते हैं, वहीं इस दिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी गई। रविवार को भी स्थिति कुछ कम नहीं थी, जब 41,300 यात्रियों की आवाजाही हुई और 30 चार्टर्ड फ्लाइट्स ने माहौल को और भी गर्म कर दिया।
सोमवार को आईपीएल फाइनल की तैयारियों में पूरा शहर व्यस्त रहा। शाम 6 बजे तक 40,000 से अधिक यात्री और 250 से ज्यादा उड़ानों का संचालन हुआ। गर्मियों की छुट्टियों के कारण भी यात्री संख्या में वृद्धि देखी गई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच ने अहमदाबाद को एक बार फिर क्रिकेट का बड़ा केंद्र बना दिया है।
एयरपोर्ट के अलावा, होटल उद्योग भी आईपीएल से लाभ उठा रहा है। शहर के फाइव स्टार से लेकर बजट होटलों तक में 85% से अधिक बुकिंग हो चुकी है। क्रिकेट प्रशंसकों की आमद से रेस्टोरेंट्स और स्थानीय खानपान की दुकानों में भी रौनक बढ़ गई है। बाहर से आए दर्शक खाने-पीने और घूमने-फिरने में भी खूब खर्च कर रहे हैं।
आईपीएल फाइनल की टिकटों की भारी मांग के बीच कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। रविवार को पुलिस ने तीन व्यक्तियों को फाइनल मुकाबले की टिकटें महंगे दामों पर बेचते हुए पकड़ा। पहला मामला नरेंद्र मोदी स्टेडियम के गेट नंबर 1 के पास से आया, जहां एक युवक और युवती टिकट बेचते पकड़े गए। उनके पास 2,500 रुपये की 8 टिकटें थीं। दूसरा मामला कॉमर्स सिक्स रोड्स का था, जहां एक व्यक्ति 1,500 और 2,000 रुपये की टिकटें 5,000 और 6,000 रुपये में बेचता मिला।
इन तीनों व्यक्तियों के खिलाफ गुजरात पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम दर्शकों को परेशानी न हो और खेल का मजा खराब न हो।
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



