GujaratIndiaPolitics

गुजरात में ग्राम पचायत चुनाव 22 जून को 2025???

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने बुधवार को कहा कि गुजरात में 8,326 ग्राम पंचायतों में 22 जून को मतदान होगा। इसमें 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण होगा। इस चुनाव में सरपंचों के साथ-साथ पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

मतगणना की तारीख 25 जून तय की गई है। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव दो साल की देरी से हो रहा है। इसका मुख्य कारण ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण से जुड़े मुद्दे हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही गुजरात में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। गुजरात में इतने बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत चुनाव पहली बार हो रहे हैं।

22 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जून है, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है। चुनाव मतपत्रों का उपयोग करके कराए जाएंगे और मतदाताओं को नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प दिया जाएगा। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने ग्राम पंचायत चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button