IndiaPolitics

पकड़ा गया एक और जासूस, दिल्ली में रहता था कासिम पाकिस्तान में शादी की फिर शुरू किया खेल:राजस्थान

खुफिया एजेंसियों ने राजस्थान के गंगोरा इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसके पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत मिले हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने इस संदिग्ध की पहचान कासिम के रूप में की है।फिलहाल जासूस कासिम से पूछताछ जारी है।

पाकिस्तान से शादी कर दिल्ली लौटा था जासूस कासिम

जानकारी के अनुसार, कासिम का संबंध पाकिस्तान के साथ जुड़ा हुआ है। वह पहाड़ी गांव के गंगोरा क्षेत्र में हाल ही में पाया गया है। जांच में पता चला है कि कासिम ने पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया था और वहां जाकर पाकिस्तान में शादी भी की है। यह भी सामने आया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह पाकिस्तान से बात करता था और उसकी पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों के सबूत मिले हैं। कासिम पहले दिल्ली में रहता था, लेकिन अचानक वह अपने गांव में आ गया और फिर पाकिस्तान गया। इस दौरान वह पाकिस्तान में शादी करने के बाद वापस लौटा है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button