AstrologyGujaratIndia

अमराईवाड़ी के बाला हनुमान मंदिर के 97 वर्षीय महंत श्री श्री 1008 हरिचरणदास महाराज पर जानलेवा हमला : अहमदाबाद

अमराईवाड़ी के बाला हनुमान मंदिर के 97 वर्षीय महंत श्री श्री 1008 हरिचरणदास महाराज पर जानलेवा हमला — कब जागेगा प्रशासन?

शिवानंदनगर-सत्यमनगर, शाक मार्केट रोड, अमराईवाड़ी स्थित बाला हनुमान मंदिर में सेवा-पूजा कर रहे 97 वर्षीय संत पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सामान्य सी बात को लेकर क्रूर और कायरतापूर्ण हमला किया गया। यह न सिर्फ एक साधु-संत पर हमला है, बल्कि हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति और समाज की आत्मा पर हमला है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले भी ऐसे हमले हो चुके हैं, फिर भी पुलिस प्रशासन ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है? क्या संतों की हत्या के बाद ही कार्रवाई होगी?

गुजरात को संतों और संस्कृति की भूमि माना जाता है। लेकिन जब 97 वर्षीय संत भी सुरक्षित नहीं हैं, तो ये कैसा सुशासन है?

हम गुजरात के गृह मंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से पूछना चाहते हैं:
• आखिर ऐसे हमलावरों को किसका संरक्षण प्राप्त है?
• अब तक इन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
• संत समाज की सुरक्षा के लिए क्या कोई ठोस योजना है?

अगर प्रशासन की यह लचर और उदासीन कार्यप्रणाली ऐसे ही चलती रही, तो वह दिन दूर नहीं जब समाज को संतों की हत्या जैसे वीभत्स अपराधों का सामना करना पड़ेगा — और इसके लिए ज़िम्मेदार सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रशासन भी होगा।

हम मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर, उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए और संत समाज की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की जाए।

संतों की सुरक्षा सिर्फ एक वर्ग की नहीं, पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। अब और चुप नहीं बैठा जा सकता।

Harsh Sanghavi GUJARAT POLICE Ahmedabad Police CMO गुजरात

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button