India

अनोखा चोर पुलिस se बचने के लिए अपनी ही पेंट मे कर देता था पोटी…

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पकड़ से बचने के लिए बेहद गंदा तरीका अपनाता था. जब भी उसे लगता कि पुलिस या कोई उसे पकड़ लेगा, तो वह अपनी पैंट में ही पॉटी कर लेता था.बदबू की वजह से लोग उसके करीब जाने से बचते और इसी मौके का फायदा उठाकर वह भाग जाता था.

पुलिस ने पहले से ही मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे
लेकिन इस बार पुलिस ने उसकी चालाकी को पहले ही भांप लिया था. पुलिस ने पहले से ही मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे, ताकि उसके गंदे प्लान का उन पर कोई असर न हो. जैसे ही पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया, उसने अपनी पुरानी चाल चलने की कोशिश की, लेकिन इस बार उसकी कोई तरकीब काम नहीं आई. पुलिस ने बिना किसी परेशानी के उसे पकड़ लिया और थाने ले गई.

पुलिस के मुताबिक, दीपक पर चोरी के छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा, उसे चाकू रखने का भी शौक था और वह इसे अपना लकी चार्म मानता था. हालांकि, अब तक की जानकारी के अनुसार, उसने किसी पर चाकू से हमला नहीं किया है. फिलहाल, पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और आगे की जांच जारी है.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button