Gujarat

पहले फीस भरो बाद मे बस मे चढो:अहमदाबाद…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल बस के ड्राइवर ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को बस में चढ़ने से रोक दिया. ऐसे हालात में यह मासूम बच्चा पैदल चलते हुए घर गया.

यह स्थिति उस समय है जब, राज्य सरकार ने पहले ही सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर कह दिया था कि किसी बच्चे पर फीस के लिए दबाव ना बनाया जाए.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मामला अहमदाबाद के साउथ भोपाल स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल का है. वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान पता चला कि स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों से 10 हजार रुपये ट्रांसपोर्ट फीस वसूल करता है. किसी कारणवस बच्चे के पिता यह राशि स्कूल में नहीं जमा करा पाए तो स्कूल ने बच्चे को ही ब्लैकलिस्टेड करते हुए बस में बैठाने से मना कर दिया था.

स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी

इस संबंध में बच्चे के पिता ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस में शिकायत दी है. दूसरी ओर मामला तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक से माफी मांगते हुए मामले को शार्टआउट कराने की कोशिश की है. बावजूद इसके राज्य के निजी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट फीस के नाम पर मोटी रकम वसूली पर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर इस संबंध में शिकायतों की बाढ़ आ गई है और लोग इसे बहुत बड़ा घोटाला बता रहे है.

सरकारी आदेश का खुला उल्लंघन

लोग इस मामले में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों को टैग कर इस संबंध में एक्शन की मांग कर रहे हैं. बता दें कि इसी तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद गुजरात सरकार ने पिछले दिनों एक आदेश जारी किया था. इसमें कहा था कि स्कूलों में बकाया फीस जमा करने के लिए किसी बच्चे पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए. सरकार ने प्रावधान किया था कि कोई भी स्कूल ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button